रायपुर। आर.एस ड्रीमलैंड प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट एम्प्रेशिया इलीट में भारी अनियमितता पाई गई है। एक तो कंपनी ने तय समय में ग्राहक को प्रोजेक्ट पूरा करके नहीं दिया जिसके खिलाफ रेरा में शिकायत दर्ज की गई है, वहीं मामला न्यायालय में भी पहुंच गया है। वहीं इस पूरे प्रोजेक्ट की परत दर परत खुलते जाने से इसमें और भी कई अनियमितताएं सामने आईं हैं। कंपनी के डायरेक्टर किशोर कुंदनानी और खुशीराम कुन्दनानी ने निगम द्वारा बंधक बनाए गए फ्लैट्स भी बेच दिए। एलआईजी फ्लैट्स जिसे माध्यम वर्गीय परिवार को बेचा जाना था उसे सम्पन्न साधन व्यक्ति को विक्रय कर दिया। चूंकि यह मामला जोन 10 के अंतर्गत आता है इसलिए हमने जोन 10 के अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा से इस मामले में प्रतिक्रिया लेनी चाही। ज़ोनाध्यक्ष भी इस प्रकरण से चिंतित हैं।
जोन 10 के अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा ने आर एस ड्रीमलैंड कंपनी द्वारा निगम के बंधक बनाए गए फ्लैट्स को विक्रय किये जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होनें संबंधित मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हए कहा कि :
"इस कंपनी के खिलाफ प्रार्थियों ने शिकायत की थी, निगम द्वारा बंधक बनाए गए फ्लैट्स में भी संबंधित कंपनी द्वारा नियम उल्लंघन करते हुए विक्रय की बात सामने आई है, पूरे प्रकरण की नियमानुसार जांच कराई जा रही है, जांच के बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी"
आपको बता दें कि आर.एस ड्रीमलैंड कंपनी द्वारा एम्प्रेशिया इलीट प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की खबर मीडिया में लीक होने के बाद से हड़कम्प की स्थिति है। भविष्य में इसमें और भी कई खुलासे होने की सम्भावना है।

Post a Comment