मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के द्वारा हिन्दुओ, ब्राह्मण समाज के बारे में अपशब्द टिप्पणी करना और भगवान राम को दुष्ट कहना। जिसके कारण हिन्दू समाज ने नाराजगी जताई है।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छ ग प्रभारी नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल लगातार हिन्दू समाज, ब्राह्मण सज के बारे में अपशब्द टिप्पणी करते रहते है हिन्दू देवी देवता के बारे में गलत कहते है। परंतु सभी नेता शांत बैठे है कोई भी इस विषय में बात नही करना चाहता। मुख्यमंत्री जी भी चुप्पी साध कर बैठे हुए है इस प्रकरण में कोई प्रक्रिया नही देते।
हिन्दू धर्म,ब्राह्मण समाज के बारे में गलत बयान देना और उनके नेताओ की चुप्पी साध के बैठना कही न कही सभी नेताओं को अपना पद पोस्ट खोने का भय लगा रहता है इसीलिए कोई कुछ कह नही पा रहे । कई सामाजिक संगठन ने FIR करने की कोशिश की परंतु मुख्यमंत्री के पिता होने के कारण उनके ऊपर किसी भी प्रकार का F I R दर्ज नही हो रहा है। यह कही न कही असामाजिक तत्वो को बढ़ावा देना है।
इसी कारण राष्ट्रीय युवा ब्राह्मण महासंघ फेसबुक लाइव के माध्यम से हम अपना मुख्यमंत्री जी को संदेश दिया जाएगा। और इसी माध्यम से विरोध कर दबाव बनाया जाएगा। सभी सनातन हिन्दू एक होकर फेसबुक में लाइव आकर विरोध किया जाएगा।

Post a Comment