दिल्ली
आजकल के इस डिजिटल टाइम (digital fraud) में सब चीजें ऑनलाइन होती जा रही हैं. ऐसे में काम जितना आसान हुआ है, उतना ही थोड़ी सी चूक से खतरा भी बढ़ गया है. बैंकिंग सेक्टर तो तेजी डिजिटल को अपना रहा है. साथ ही लोगों के हाथ में बढ़ते स्मार्टफोन (smartphone) से डिजिटल युग को पंख लग रहे हैं. अब तो स्मार्टफोन के जरिए कहीं भी कितने भी रुपये ट्रांसफर करते रहने की सुविधा मिलती है, या कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग (online shopping) किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पेमेंट करने के लिए डिजिटल का ऑप्शन खुला है.डिजिटल के बढ़ते चलन को देखते हुए इसमें फ्रॉड (धोखाधड़ी) भी बढ़ गया है. लिहाजा ऑनलाइन पेमेंट करते समय काफी सतर्क रहने की जरूरत है. आइये जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिससे डिजिटल फ्रॉड से बचने में मदद मिलती है.


Post a Comment