चेन्नई. साउथ के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म इंडियन 2 (Indian 2) के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है. चेन्नई के ईवीपी स्टूडियो के सेट पर मौजूद क्रेन में क्रैश हो गया, जिसकी चपेट में आने से फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 10 लोगों के घायल होने की भी सूचना है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देर रात कमल हासन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हालचाल जाना. बताया जाता है जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त वह सेट पर मौजूद थे.
हादसे में मधु (29) (डायरेक्टर शंकर के पर्सनल डायरेक्टर), कृष्णा (34) (असिस्टेंट डायरेक्टर) और एक स्टाफर चंद्रन (60) की मौत हो गई. बता दें कि इस फिल्म को एस शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा की जा रही है. हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था.
इस फिल्म के पोस्टर में हर बार की तरह ही कमल हासन को कुछ अलग अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म में कमल हासन ने एक बुजुर्ग का किरदार निभाया है. फिल्म इंडिया 2 कमल हासन की 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल बताई जा रही है.इसे भी पढ़ें :- अपने इन अलग-अलग रिलेशनशिप की वजह से सुर्ख़ियों में रह चुके हैं कमल हासन
इस फिल्म को लेकर मनोरंजन जगत में इस बात का लेकर भी चर्चा जोरों पर है कि यह कमल हासन की आखिरी फिल्म हो सकती है. दरअसल कमल हासन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अब कोई फिल्म नहीं करेंगे. उन्होंने ऐसा राजनीति में बढ़ रही उनकी सक्रियता के चलते कहा था. उन्होंने कहा था कि दोनों काम एक साथ नहीं किए जा सकते हैं.

#UPDATE Chennai: Madhu (Personal Assistant to Director Shankar), Krishna (Assistant Director) and a staffer Chandran, have lost their lives in the incident. twitter.com/ANI/status/123…
54 people are talking about this

Post a Comment