पटना में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में सीजेएम की अदालत के समक्ष दायर यह दूसरी याचिका है. वह 14 जून को मुंबई में अपने घर में फंदे पर लटके हुए मिले थे.
इस सप्ताह की शुरुआत में स्थानीय अधिवक्ता सुधीर कुमार ने सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, संजय लीला भंसाली और एकता कपूर के खिलाफ याचिका दायर की थी. ओझा ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने सुशांत के करियर में बाधाएं पैदा की थीं.
बता दें कि दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र रहे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 2002 में कॉलेज छोड़ दिया और मनोरंजन जगत में काम के लिए पहुंचे. शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर रहे सुशांत को 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता मिली थी. यह धारावाहिक वर्ष 2009 से 2011 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं. टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता' में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘काय पो छे !' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस', ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', ‘राबता', ‘केदारनाथ' और ‘सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों में काम किया था. उनकी आखिरी फिल्म 'ड्राइव' थी, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

Post a Comment