अभी तक 1946 धनात्मक मरीजाें की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 1202 मरीज स्वस्थ्य हाेने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए और 735 मरीज सक्रिय हैं। आई.आर.एल. रायपुर में अब तक कुल 5842 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई।
दो डॉक्टर, तीन पुलिसकर्मी समेत नौ कोरोना पॉजिटिव
दुर्ग जिले में गुस्र्वार को नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें दो शंकराचार्य अस्पताल के डॉक्टर, तीन नेवई थाना के जवान, एक चंद्रखुरी, एक कोलिहारी और एक कोनारी का रहने वाला है। वहीं एक महिला कुछ दिनों पहले अमेरिका से लौटी है। संक्रमित मरीजों का इलाज कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है।
नौ संक्रमित मरीज में पांच पुस्र्ष व चार महिला है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगलना शुरू कर दिया है। एक साथ नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंंप मच गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
वेटरनरी डॉक्टर हुआ संक्रमित
एम्स रायपुर के जरिए एक नए संक्रमित मरीज की पुष्टि बलौदाबाजार जिला प्रशासन की ओर से की गई है। आज मिला मरीज सिमगा विकासखंड के ग्राम हथबंद का है। मरीज को रायपुर मेकाहारा कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जिला मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज जिला कोविड हॉस्पिटल से छह मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिला में इस प्रकार कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 176 हो गई है। जिसमें एक्टिव मरीज की संख्या 83 व 93 लोग अभी तक डिस्चार्ज हुए हैं।
छत्तीसगढ़ कोरोना मीटर
नए केस - 82
आज स्वस्थ हुए - 46
कुल स्वस्थ हुए - 1202
एक्टिव केस - 735
कुल केस - 1946
आज हुई मौत - 0
कुल मौत - 9

Post a Comment