उद्योग मंत्री श्री लखमा ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जिसमें ग्राम पंचायत गागरा में 5 लाख रुपए की लागत से शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में अहाता निर्माण, 39 लाख रुपए की पेयजल के लिए पानी टंकी का भूमिपूजन तथा ढाई लाख रुपए की लागत से साहूपारा में रंगमंच भवन, 5 लाख रुपए की लागत से धीवर समाज भवन और छह लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए शासकीय प्राथमिक शाला भवन में अहाता निर्माण का लोकार्पण शामिल है। इसके पहले प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने ग्राम के शहीद जवान श्री संतोष नेताम की मूर्ति पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उद्योग मंत्री ने ग्राम पंचायत रामपुर (भखारा) में 37 लाख 5 हजार रूपए के छह निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें 7.55 लाख रुपए के धान खरीदी चबूतरा निर्माण, 11.35 लाख रुपए का हाटबाजार शेड निर्माण तथा 5 लाख रुपए की लागत वालेे ग्राम पंचायत में अतिरिक्त कक्ष निर्माण सह सायकल स्टैंड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और छह लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित शीतला सामुदायिक भवन, एक लाख रुपए से निर्मित हाईस्कूल रंगमंच निर्माण तथा 5.65 लाख रुपए के हाईमास्ट सोलर लाइट का लोकार्पण शामिल हैं।
इस अवसर पर महापौर श्री विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, पूर्व विधायक श्री लेखराम साहू, उपाध्यक्ष श्री नीशू चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक श्री शरद लोहाणा, मोहन लालवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Post a Comment