उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी कार्यालयों को किया गया सेनेटाईज
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री के.एल.चौहान के निर्देशन पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी कार्यालयों को सेनेटाइजिंग किया गया। जिसमें एसडीएम कार्यालय, भू-अभिलेख, राजस्व, खनिज, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, जनसंपर्क कार्यालय, जिला निर्वाचन, महिला एवं बाल विकास, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, एनआईसी, जिला कोषालय, श्रम, सांख्यकीय, ग्राम निवेश, कौशल विकास, क्रेडा, मापतौल, पंजीयक सहित अन्य विभागों को सेनेटाइजिंग किया गया।

Post a Comment