गरियाबंद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं द्वारामुख्यमंत्री सहायता कोष में सत्तर हजार आठ सौ सन्तानबे रूपये जमा की गई
महिला एवं बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सत्तर हजार आठ सौ सन्तानबे रूपये चेक के माध्यम से कोरोना कोविड-19 हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की गई। आज कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री श्याम धावड़े को आंगनबाड़ी सहायिका संघ की अध्यक्ष श्रीमती मंजरी गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी देवदास ने उक्त राशि का चेक सौपी।

Post a Comment