जिला पंचायत कार्यालय भवन के अनुपयोगी सामग्रियों की नीलामी के लिए 21 मई तक निविदा आमंत्रित
जिला पंचायत कार्यालय भवन के विभिन्न स्थानों पर रखे हुए अनुपयोगी सामग्रियों की नीलामी किया जाना है जिसके लिए 21 मई 2020 अपरान्ह 3 बजे तक निविदा आमंत्रित किया गया है। निविदा उसी दिन शाम 4.30 बजे अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के कक्ष में समिति के समक्ष खोली जाएगी। जिसमें निविदाकार या उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित हो सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात प्राप्त निविदा पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अनुपयोगी सामग्रियों का अवलोकन कार्यालयीन दिवस में अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Post a Comment