नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में किसका राज होगा, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से आज पता चल जाएगा। हालांकि, शुरुआती रुझानों से यह स्पष्ट होने लगा है कि दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों वाले चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू जारी है। वोटों की गिनती शुरू होते ही रुझान आने लगे। जैसे-जैसे रुझान आने लगे, तस्वीरें साफ होती चली गईं, जिसके मुताबिक, दिल्ली में फिर आप की सरकार बन सकती है। काउंटिंग के मद्देनजर मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली के 11 जिलों में कुल 21 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 33 मतगणना पर्यवेक्षकों सहित लगभग 2,600 मतगणना कर्मचारी मतगणना में शामिल हुए हैं। प्रत्येक केंद्र पर मतगणना होने तक कम से कम 500 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती का काम सीसीटीवी, वीडियो कैमरे की निगरानी में किया जा रहा है। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग हुई थी। दिल्ली चुनाव के लिए जारी एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही थी, मगर आज जब नतीजे सामने आएंगे तो पचा तल जाएगा कि एग्जिट पोल कितना हकीकत था। दिल्ली चुनाव के 672 उम्मीदावारों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा, जिनकी किस्मत अभी ईवीएम में कैद है। तो चलिए जानते हैं दिल्ली चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स...
- रुझानों में आम आदमी पार्टी की जीत पर संजय सिंह ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बेट हैं। दिल्ली के बेटे के खिलाफ अमित शाह की पूरी शक्ति लगी, उनकी कैबिनेट लगी, 300 सांसद लगे, कई मुख्यमंत्री लगे, सारे सत्ता लगे। मगर कुछ काम न आया। बीजेपी ने पूरी ताकत लगाई, नफरत भी फैलाई। मगर दिल्ली की जनता ने बताया है कि अब काम की राजनीति होगी।'
- छठे राउंड की गिनती के बाद पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया बीजेपी के रवि नेगी से करीब 2082 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
- चौथे राउंड की गिनती के बाद पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया बीजेपी के रवि नेगी से करीब 1576 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-ओखला विधानसभा सीट पर 11वें राउंड की गिनती के बाद बाद आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं।
आप -74641
बीजेपी-9000
- चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में आम आदमी पार्टी की सीटों में फिर इजाफा होता दिख रहा है। वहीं बीजेपी की सीटें घट गई हैं। आम आदमी पार्टी फिलहाल 57 सीटों पर तो बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है।
- पांचवें राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी की राज कुमार ढिल्लों आगे चल रही हैं। वहीं बीजेपी के तजिंदर पाल सिंह बग्गा पीछे चल रहे हैं।
- रुझानों में कांग्रेस का खाता खुला और एक सीट पर आगे चल रही है।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की अलका लाम्बा चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से आप के प्रह्लाद सिंह साहनी से 12,263 मतों से पीछे चल रही हैं।
- चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी 55 सीटों पर आगे तो बीजेपी 15 सीटों पर आगे है।
- सीलमपुर विधानसभा से तीसर राउंड में आप को 4068 वोट मिले।भाजपा को 3745 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 572 वोट मिले हैं।
- तीसरे राउंड की गिनती के बाद पटपड़गंज सीट से मनीष सिसोदिया करीब डेढ़ हजार वोटों से पिछड़े


Post a Comment