नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) आजकल फिल्मी दुनिया से दूर हैं. अपने करियर में उन्होंने कुछ बड़ी फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया. वह फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें क्या कुछ झेलना पड़ा, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है. उनके अनुसार उनके साथ सेक्सिज्म (लिंगभेद) किया जाता था.
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ हुए खराब व्यवहार के बारे में खुलकर बताया. उनके अनूसार जब वह सेट पर फिल्म की शूटिंग कर रही होती थीं और जब उस समय उन्हें खूब भूख लगी होती थी, लेकिन उन्हें खाना खाने नहीं दिया जाता था. नेहा धूपिया के अनुसार, 'मैं जब साउथ सिनेमा में काम कर रही थी तो सभी लोग मुझसे कहते थे कि पहले हीरो को खाने दो फिर तुम खा लेना.'
नेहा धूपिया से कहा जाता था कि पहले हीरो को खाने की प्लेट उठाने दो, फिर तुम उठाना. उनके अनुसार यह उनके लिए काफी हैरान कर देने वाली बात थी. नेहा धूपिया ने यह भी बताया कि, 'यह बहुत पुरानी बात है. कुछ समय बाद ऐसा देखने को नहीं मिलता था. ऐसी घटना मेरे साथ सिर्फ एक बार ही हुई थी.

Post a Comment